10:22 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- रविराज वार्ष्णेय का अल्पायु में निधन,शोक की लहर

उझानी बदांयू 8 अगस्त।

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी श्याम भक्त रविराज वार्ष्णेय 50 का आज लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया,वह कैंसर रोग से पीड़ित थे।

रविराज वार्ष्णेय ने आज सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली, उनके चाचा धर्मेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि रवि का अंतिम संस्कार आज दोपहर कछला गंगा घाट पर किया जाऐगा। रवि नगर के प्रमुख मिष्ठान विक्रेता लाला बांके लाल वार्ष्णेय के नाती थे। रवि अपने पीछे दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड गये है,रवि के निधनं का समाचार सुनते ही उनके साहूकारा निवास पर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। बदांयू एक्सप्रेस भी मृतक रविराज को श्रृद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस कठिन घड़ी में परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस