2:26 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

हसनपुर में बैंकिंग योजनाओं पर जागरूकता शिविर आयोजित

ग्राम पंचायत हसनपुर में क्रिसिल फाउंडेशन (CFEL सलारपुर टीम) और पंजाब नेशनल बैंक कुवरगांव के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री की लाभकारी बैंकिंग योजनाओं पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस कैंप में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और पीएम सूर्य घर योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव हेतु जरूरी सावधानियों जैसे कि OTP, आधार, पैन व बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करने की अपील की गई।

 

कार्यक्रम में प्रमुख जिला प्रबंधक, शाखा प्रबंधक नितिन गंगवार, बीसी एजेंट रामकुमार, अनुज कुमार, अमित उपाध्याय सहित बैंक व क्रिसिल टीम के अधिकारी और ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह समेत ग्रामीणजन मौजूद रहे

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

 

 

गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस