10:21 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में धूमधाम से निकाली गई बाबा महाकाल की शाही सवारी

उझानी बदांयू 7 अगस्त। बैंड-बाजों की धुनों व ढोल-नगाड़ों की थापों के बीच नगर में बाबा महाकाल की शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। बाबा महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

वृहस्पतिवार शाम को पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर से आयोजकों व श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से महंत दिनेश चंद्र पाठक की अगुवाई में पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाम 5 बजे बाबा महाकाल की शाही सवारी की शुरूआत हुई। इसमें पहले बैंड-बाजे से निकल रही भक्तिगीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। इसके बाद बड़े रूप में शिवलिंग की झांकी व नंदी पर सवार शिवजी की झांकी दर्शकों को लुभा रही थीं। साथ ही नृत्य करते शिव के गण , राधाकृष्ण ,शंकर पार्वती का स्वरूप रखे कलाकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

देवाधिदेव की शाही सवारी ,कछला रोड, हलवाई चौक, बाजार कलां , साहूकारा, बिल्सी रोड स्टेशन रोड, श्री नारायण गंज होती हुई मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। भोलेनाथ की शाही सवारी पर श्रृद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर आरती उतारकर प्रसाद का वितरण किया।

इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, रतन जिंदल, हर्षित वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता बंटी, रामू वार्ष्णेय, नवनीत वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता,शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

।***

विज्ञापन एक्सप्रेस