बदायूँ :- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खण्डसारी निवासी मुज्जमिल हुसैन पुत्र मुशरिफ हुसैन द्वारा थाना कोतवाली पर एक टाईप शुदा तहरीर वावत अभियुक्त 1- फराज उर्फ सलमान पुत्र तारिक निवासी खण्डसारी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ 2- अकरम पुत्र रईस अहमद निवासी मो0 खण्डसारी थाना कोतवाली बदायूँ 3- तारिक पुत्र हिकमत अली निवासी मो0 खण्डसारी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ 4- हसनैन उर्फ बाबा पुत्र अनसार हुसैन निवासी मो0 शहवाजपुर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ द्वारा वादी के साले बाहर हुसैन को जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर घायल कर दिया जिसमें थाना कोतवाली पर फराज उर्फ सलमान आदि के विरूद्द तरमीम कर पंजीकृत किया गया था ।
जिसकी उपचार के दौरन मृत्यु हो गई थी परिजनों ने म्रतक के शव के साथ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कल छः सडका पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी जिसे सी ओ सिटी द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर कर लगभग एक घण्टे बाद जाम खुलवाया । इसी क्रम में आज बदायूँ पुलिस ने वांछित अभियुक्त तारिक पुत्र हिकमत अली निवासी मो0 खण्डसारी थाना कोतवाली जनपद बदायूँ 2- हसनैन उर्फ बाबा पुत्र अनसार हुसैन निवासी मो0 शहवाजपुर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को मय चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
तथा घटना का मुख्य आरोपी फराज कुरेशी उर्फ सलमान उपरोक्त को दिनाँक 2.8.2025 को व अभियुक्त अकरम उपरोक्त को दिनांक 4.08.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है!
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



