प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी ने विवेकानंद पुलिस सभागार में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को समझाया । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारत में विभिन्न प्रकार के त्यौहार मनाये जाते हैं जो जीवन की खुशियों का आधार होते हैं। रक्षाबंधन उनमें से एक प्रमुख त्यौहार है ।यह भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है । उन्होंने कहा हम सभी अपने को परम परमपिता परमात्मा की संतान आत्मा स्वीकार करें तभी हिंदू, मुस्लिम, सिख ,इसाई हम आपस में भाई-भाई की युक्ति चरितार्थ होगी। भारत सबसे युवा आबादी वाला देश है ।यदि हर युवा अपनी पवित्र दृष्टि बना ले तो पूरे भारतवर्ष में बहने अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी।इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे आरक्षीओं से राखी की खर्ची के रूप में उनकी अपनी एक बुराई दान कराई। इस अवसर पर नन्हे बाबू चौहान स्टोर इंचार्ज ,राजेंद्र सिंह पुंडीर आर टी सी प्रभारी, इंद्रजीत सिंह आर आई बहन ज्योति सिंह इंस्पेक्टर ,ीके किरण बहन ,बीके अरुणा दीदी ,बीके ललिता बहन, लता बहन , हिमानी बहन ,बीके सुरेंद्र पाल सिंह, बीके पंकज सिंह, बीके मुन्नालाल शाक्य उपस्थित रहे



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



