7:26 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

ऋषि आश्रम में तीसरा दिन अन्न दिवस के रुप मनाया

बदायूं एक्सप्रेस कार्यालय प्रभारी प्रशांत जैन की रिपोर्ट

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम के ब्रह्मलीन महंत उमाशंकर शास्त्री जी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय दिन यहां अन्न दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के काफी लोगों ने यहां पहुंच कर इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बताते है कि कार्यक्रम के अंतिम दिन सात जुलाई को यहां उनकी प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी। अंतिम दिन आश्रम पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर यहां तैयारियां चल रही है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रमाशंकर शर्मा, शिशुपाल शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, मेहरबान सिंह, प्रिंस माहेश्वरी, नरेश पाल, हरिओम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस