9:37 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जनपद की प्रतिव्यक्ति आय में हुई 11.01 प्रतिशत की वृद्धि, वन ट्रिलियन डॉलर सेल का हुआ गठन

बदायूँ : 02 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में राज्य सरकार की प्रदेश की अर्थव्यवस्था 01 ट्रिलियन डॉलर बनाने की परिकल्पना को लेकर जनपद स्तरीय बैठक की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था 01 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य में जनपद बदायूं की अहम भूमिका बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सीडीओ ने बताया कि जनपद बदायूं की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2022-23 में 53797 रुपए से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 60864 रुपए हो गई, जिसकी वार्षिक वृद्धि दर 11.01 प्रतिशत है।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहुत बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की आर्थिक प्रगति से जुड़े प्रत्येक डाटा का सतर्कतापूर्वक एवं जो डाटा आपके द्वारा दिया जा रहा है उसकी प्रमाणिकता के साथ संकलन व प्रस्तुतीकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक जिले में 01 ट्रिलियन डॉलर सेल का गठन किया गया है, इसमें जनपद की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले विभागों को तीन मुख्य क्षेत्र में बांटा गया है, जिसमें प्राथमिक क्षेत्र कृषि, पशुपालन, वन्य एवं मत्स्य द्वितीयक क्षेत्र उद्योग, निर्माण, बिजली एवं गैस तथा तृतीयक क्षेत्र व्यापार, पर्यटन, परिवहन एवं वित्तीय सेवाएं हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से अपेक्षित कार्रवाई करने और नियमित रूप से त्रैमासिक बैठक माह जुलाई, 2025, अक्टूबर 2025, जनवरी 2026 अप्रैल 2026 में आयोजित कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की जिला स्तर पर अपने विभाग के आंकडों से संबंधित पोर्टल पर समय से फीडिंग करायें इसके साथ ही राज्य सरकार से जारी आंकड़ों का जिला स्तर से समय-समय पर मिलान करते रहें। बताया कि वर्ष 2022-23 में बदायूं जिले की जीडीपी रू0 26659.07 करोड एवं 2023-24 की जीडीपी 30208.39 करोड रुपए रही है। वर्ष 2022-23 की अपेक्षा वर्ष 2023-24 में जीडीपी की वार्षिक दर वृद्धि 1278 प्रतिशत देखी गई। इस अवसर पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.