उझानी बदांयू 30 जून।
जिला बदायूं के थाना उघैती के गांव भगता नगला निवासी पुष्पेन्द्र ने सडक किनारे बाइक रोककर खड़े परिचित से बातचीत करते वक्त लापरवाही से ट्रक से टक्कर मारकर पिता ब्रह्मचारी व चाचा सत्यप्रकाश को घायल कर देने के साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त करने में हापुड़ निवासी चालक के ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुष्पेन्द्र ने लिखा कि घटना 6 जून की है।
दर्ज रिपोर्ट में लिखा कि उसके पिता व चाचा वापस उघैती जा रहे थे गांव कुंडा नरसिंहपुर के पास एक परिचित मिलने पर बाइक साइड से लगाकर बात कर रहे थे कि इतने में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पिता व चाचा गंभीर घायल हो गये। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर अनुज कुमार को सोंप दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

