5:20 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- नगर पालिका परिषद की अनदेखी व लापरवाही के चलते सफाई व्यवस्था पंगु

बिल्सी – नगर पालिका परिषद की अनदेखी व लापरवाही के चलते बाईपास मार्ग स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पंगु बनी हुई है।यहां ना सफाई कर्मचारी पहुंचते हैं और न ही कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी ही जा रही है। जिससे कालौनी निवासी परेशान है। कई बार नगर पालिका में कहे जाने के बावजूद भी अभी तक कूडा गाड़ी वहां पर नहीं जाती है। जिससे वहां व्याप्त गंदगी उससे उठती दुर्गंध के कारण संक्रामक रोग फैलने की अशंका है ।
उल्लेखनीय है नगर के बाईपास मार्ग पर दुर्गा नगर कॉलोनी में सड़कों की नालियों की मरम्मत कार्य बर्षों से नहीं कराया गया है।जिसके कारण नालियों का पानी खाली पड़े प्लाटों में जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी के न आने से सड़कों पर गंदगी व्याप्त है। कूड़ा गाड़ी भी कूड़ा लेने के लिए नहीं आती है जिससे आसपास के खाली पड़े प्लाटों मे कालौनी निवासी कूडा डालते है।जिससे कूडा डालने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। कई बार नगर पालिका परिषद मे शिकायत कर कूडा गाडी भेजने का आग्रह कालौनी बासियों ने किया नतीजा शून्य ही रहा।पूर्व पालिका अध्यक्ष के समय मे यहां कूडा गाडी आती थी जो क्यों बंद कर दी इसका जबाब किसी के पास नहीं है। कालौनी निवासी रनजीत सिंह, राजू प्रजापति, जयकुमार, भोजराज सिंह,ठा.पप्पू सिंह, मनोज कुमार सिंह ,कृष्णा देवी,रजनी देवी,किरन शर्मा,अशोक शर्मा, राजू शर्मा, रवि सिंह, नीरज शाक्य,आदि ने पालिका अध्यक्षा बिल्सी से शिकायतती पत्र मे नगर पालिका परिषद कूड़ा गाड़ी भिजवाये जाने समेत सफाई व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.