उधैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में करंट लगने से 49 वर्षीय मुंशीलाल की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा ओमपाल (26) गंभीर रूप से झुलस गया। मकान की बाउंड्री पर काम करते समय छत पर लगे बल्ब को निकालते वक्त मुंशीलाल करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने में बेटा भी घायल हो गया। मुंशीलाल को मृत घोषित किया गया, जबकि ओमपाल चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
