3:41 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दिनभर चली बादलों की लुकाछिपी, नहीं हुई बारिश

उझानी बदांयू 21 जून।

जिले में शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप न निकलने से मौसम सुहाना रहा, लेकिन उमस ने परेशान कर दिया। आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।

बारिश के अभाव में खेतों की जोताई और बोआई भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के किसान रमेशचन्द्र यादव ने बताया कि बरसात में देरी हो रही है, ऐसे में धान की नर्सरी और खरीफ फसलों की बोवाई समय पर संभव नहीं लग रही। जिले में मानसूनी वर्षा की प्रतीक्षा अभी बनी हुई है। बादलों के छाने के बाद भी बारिश न होने से किसान परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि लगातार बदलते तापमान और उमस भरे वातावरण में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इस तरह के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। लोग अधिक पानी पिएं, संतुलित आहार लें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.