8:07 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

लालकुआं – झांसी को चलाई गई नई साप्ताहिक विशेष ट्रेन, उझानी को नहीं मिला स्टॉपेज

राजेश वार्ष्णेय

किच्छा , बहेड़ी को मिला इनाम, उझानी में ठहराव नहीं ।

उझानी बदांयू 20 जून।

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन 04181/04182 झांसी से लालकुआं के बीच चलाई जा रही है। यह ट्रेन 24 जून से 5 अगस्त 2025 तक हर बुधवार को झांसी से चलेगी और अगले दिन लालकुआं पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 25 जून से 6 अगस्त तक हर बुधवार को लालकुआं से झांसी के लिए चलेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रखा गया है, लेकिन उझानी रेलवे स्टेशन को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों में निराशा देखी जा रही है।

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन कुल 561.67 किमी की दूरी करीब 13 घंटे 20 मिनट में तय करेगी, जिसकी औसत गति 42 किमी/घंटा होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस