10:22 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

भाजपा ने जो विकास कर दिया अन्य पार्टियां पचास साल में भी नहीं कर पाई–राजीव कुमार सिंह

उसहैत बदायूं 18 जून।

उसहैत में भाजपा के विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत करीमनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत घर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जो विकास किया है वह अन्य सरकारें पिछले पचास वर्ष में भी नहीं कर पाईं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में हर व्यक्ति दिन या रात कभी भी स्वच्छंद रूप से निर्भय हो कर घूमता है जबकि अन्य सरकार के गुण्डे स्वयं बसूली किया करते थे। जो अब या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करें। और जनता का सेवक बनकर जनता की सेवा करें तभी हमारे प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा हो सकेगा कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओपी सिंह, नरेंद्र लोधी, प्रधान सुरेश पाल सिंह, जबर सिंह कश्यप, ठाकुर जदुनाथ सिंह, एवं शक्ति केंद्र संयोजक ठाकुर अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर रामू सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस