उझानी बदांयू 18 जून। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ के ग्रामीणों ने नगर पालिका के खिलाफ आज मोर्चा खोल दिया। सामुदायिक भवन पर एकत्र हुए गांव वालों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर उझानी शहर के गंदे नाले को रोक देने का ऐलान कर दिया। कहां कि हम अपनी उपजाऊ जमीन में गंदे पानी को अब किसी कीमत पर आने नहीं देंगे।
ज्ञात रहे कि वर्षो से उझानी शहर का गंदा पानी नरऊ के तालाब में गिरने से उसका आकार दिनों दिन बढता गया आलम यह है कि अब नरऊ के ग्रामीणों की सेकडो बीघा जमीन नाले के गंदे पानी से बने तालाब में समा गई।

फिलहाल बरेली मथुरा को जोड़ने वाले छतुईया से राजकीय मेडिकल कालेज तक एक सिक्स लेन बाइपास बन रहा है मिट्टी डालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ग्रामीणों को उम्मीद जगी कि अब नाला बंद हो जाऐगा मगर ऐसा नहीं नगर पालिका के ईओ ने कार्यदाई संस्था एनएचएआई के अधिकारियों से हाइवे में पाइप डाल कर नरऊ के तालाब में गंदे पानी के निकास का रास्ता खोज लिया।
आज शाम नरऊ के पंचायत भवन पर जुटे ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे में भी हम लोगों की उपजाऊ जमीन चली गई। बची खुची जमीन तालाब में समां चुकी है इससे हम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खडा हो गया है। अब नाले को बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
गांव में पीलिया फैलने व नलों से गंदा पानी निकलने पर पहले भी हो चुके हैं नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, चार वर्ष पहले पीलिया से कई लोगों की मौत व नलों से निकलते प्रदूषित पानी को लेकर ग्रामीणों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया था तब मंडलायुक्त ने जनजीवन मिशन से पानी की टंकी लगवाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की थी।
आज धरना प्रदर्शन करने वालों में नेपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राजपाल सिंह,कमल प्रताप, हरीबाबू,अमर सिंह, जगपाल सिंह,ननकू,धीरपाल,राजाराम, तेजेन्द्र कश्यप, गोविंद कुमार,गोरव सोलंकी,नाजिर सिंह, छोटे लाल, मुनेन्द्र सिंह, धर्मपाल,नीरज चोहान सहित सेकडो ग्रामीण मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
