उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने पारिवारिक विवाद और पत्नी की जुदाई से गुस्साकर अपने ही दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
आरोपी पिता ने पहले बच्चों की मां को धोखे से बुलाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं लौटी तो छह महीने के बेटे और ढाई साल की बेटी को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बच्चों की मौत की झूठी कहानी गढ़ते हुए उसने पत्नी को फंसाने की साजिश रची।
पुलिस जांच के दौरान जब कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग सामने आई, तो पूरा सच बाहर आ गया। आरोपी ने पत्नी को धमकी दी थी कि अगर वह घर नहीं लौटी, तो बच्चों को जान से मार देगा। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
घटना पुरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है। क्षेत्र में लोगों में गहरा आक्रोश है और सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या रिश्तों का भरोसा अब इतना कमजोर हो गया है?
प्रदीप प्रजापति
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



