भतीजे की शादी से लौट रहे ताऊ की खंदी में बाइक गिरने से मौत
बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम परौली निवासी बबलू दुबे अपने भतीजे अभय की शादी में शामिल होने छाबड़े थाना शाहबाद गए हुए थे। सोमवार सुबह विवाह समारोह से शामिल होने के बाद वह अपने गांव परौली अपनी बेटी शिल्पी के साथ बाइक से वापस आ रहे थे।तभी बिल्सी-बिसौली मार्ग पर नूरपुर के पुल के निकट इनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और खंदी में जा गिरी।जिसमे पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और घर लाते ही बबलू की मृत्यु हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।भतीजे की बहू विदा होकर घर नही आ पाई तब तक ताऊ की मृत्यु हो गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

