11:54 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय मेडिकल कालेज बदायूँ में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


* आज दिनांक 05.06.2025 को राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में मनाया गया “विश्व पर्यावरण दिवस जिसकी थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रही।
* इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत एम0बी0बी0एस0 एवं नर्सिंग/ पैरामेडिकल के छात्रों को टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया।
* इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी सदर विधायक, पूर्व राज्य मंत्री, नगर विकास एवं विशिष्ट अतिथि मा0 श्री राजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी रहें।
* कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, डा0 अरूण कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ, डा0 श्रीनिवासन गांधी जी, प्रधानाचार्य नर्सिंग कालेज बदायूँ, डा0 अर्शिया मसूद सिद्दीकी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका एवं अन्य चिकित्सा शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
* मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा छात्रों को टेबलेट वितरित कर सभी को अपने शैक्षणिक कार्य में अच्छा सोचने से अच्छे चरित्र का निर्माण होता है के नारे के साथ सम्बोधित किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं को अपने पढ़ाई के साथ-साथ अपने कालेज परिसर को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिससे विश्व स्तर पर देश उन्नति की दिशा में विश्व गुरू की तरफ आगे बढेगें।
* प्रधानाचार्य द्वारा सभी छात्रों को कालेज को हरा भरा रखने के लिए कम-से-कम के पौधा अपने माँ के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही टेबलेट पाने वाले सभी छात्रों को अपने शैक्षणिक जीवन को सकारात्मक सोच के साथ टेबलेट को इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी।
* कार्यक्रम का संचालन एम0बी0बी0एस 2024 के छात्रों द्वारा किया गया।
* इस कार्यक्रम की को-आर्डिनेटर डा0 पारूल सक्सेना, प्रभारी अधिकारी, छात्र अनुभाग एवं सह प्रभारी छात्र अनुभाग डा0 निगार फातिमा, डा0 ऋचा जैन एवं डा0 वेंकटनारायण, प्रभारी अधिकारी, वृक्षारोपण द्वारा किया गया।
*कार्यक्रम के अंत में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका, डा0 अर्शिया मसूद सिद्दीकी द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।
*इस अवसर पर डा0 मुकत्याज हुसैन, डा0 लालेन्द्र यादव, डा0 शिवम कामठान, डा0 पुनीत कुमार, डा0 अशिता नैन, डा0 रश्मि सिंह,डा0 निशांत सिंह, डा0 आजाद, प्रो. अनिल गूर्जर अन्य चिकित्सा शिक्षक/ नर्सिंग/पैरामेडिकल शिक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस