थाना सिविल लाइन बिल्सी रोड ग्राम बदरपुर निवासियो ने जेठ दशहरा, जिसे गंगा दशहरा भी कहते हैं, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भागीरथ ने अपनी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाने के लिए प्रार्थना की थी। जब मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं, तो उस तिथि को जेष्ठ माह की दशमी तिथि के रूप में जाना गया, जिसे गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाने लगा.
इस दिन लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं, मां गंगा की पूजा करते हैं, और दान-पुण्य करते हैं. वही ग्राम बदरपुर निवासियों ने दान पुण्य की प्रथा को आगे बढ़ाते हुए मीठा शरबत व ठंडे पानी का चिल चिलाती धूप में आने जाने वाले राहगिरों को सम्मानपूर्वक रोक्कर शरबत पिलाया और उनकी यात्रा मंगलमय हो इसके लिए सभी ने कामना की
शरबत वितरण में उपस्थित सम्मनित ग्रामवासी लोग
जगन्नाथ मिस्त्री वीरेंद्र सिंह आवेश सिंह रंजीत मिस्त्री ब्रिजेश कुमार मुकेश पटेल चितान भानु सिंह जोगिंदर मुकेश सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजुद रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
