11:38 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना में हुई लिटिल ऐथीनियंस की वेलकम पार्टी

मदर एथीना स्कूल के प्लेग्रुप, नर्सरी और के0जी0 के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए उनके सत्र का पहला दिन बहुत खास रहा। नये सत्र के आरंभ होने के बाद प्लेग्रुप, नर्सरी और के0जी0 के बच्चों के लिए स्कूल में ‘वैलकमिंग पार्टी‘ आयोजित की गयी। उनकी कक्षाओं को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया तो इन्द्रधनुषी रंगों के आकर्षक परिधानों से सजे बच्चे भी नन्हें सितारों की तरह चमकते नजर आये। उनके शिक्षकों ने फूल के समान कोमल बच्चों का स्वागत बड़े ही प्यार और दुलार के साथ किया। लिटिल ऐथीनियंस ने विविध मनोरंजक खेलों के बीच चॉकलेट, बिस्किट आदि का लुुत्फ उठाया तथा विद्यालय के पार्क में लगे झूलों का भी भरपूर आनंद लिया इस तरह बच्चों का पूरा दिन मौज-मस्ती और उल्लास के साथ बीता।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने कहा कि मदर एथीना स्कूल का परिवेश नन्हें बच्चों को प्राकृतिक ढंग से सीखने के लिए प्रेरित करता है उन्होनें कहा कि हमारा प्रयास कोमल बच्चों पर उन्हें बोझिल प्रतीत होने वाली सामग्री का भार डाले बिना उनका सर्वांगीण विकास करना है तथा विद्यालय की सभी गतिविधियाँ इसी उद्देश्य से प्रेरित हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.