11:49 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिना परमीशन कटे जामुन ,नीम और गूलर के हरे पेड़ वन विभाग ने पेड़ मालिक औ ठेकेदार के खिलाफ दर्ज किया केश

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों का कटान रुकने के नाम नहीं ले रहा है लकड़ी माफिया रात का फायदा उठाकर बिना परमीशन के हरे भरे वृक्षों का कटान कर रहे हैं। कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरइया निवासी ऊधल नाम के व्यक्ति ने लकड़ी माफिया को नीम जामुन और गूलर के पेड़ों को बेंच दिया । जहां रविवार सुबह तड़के लकड़ी माफिया फहीम ने बिना परमीशन के पेड़ों को कटवा दिया ।जिसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दे दी जब तक वन विभाग टीम पहुंची तब तक लकड़ी माफिया लकड़ी को ट्राली में भरकर ले गया जहां वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए पेड़ मालिक व लकड़ी माफिया फहीम के खिलाफ वन अपराध के अंतर्गत केश दर्ज किया है ।जिसके बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के मुताबिक थाने के हल्का इंचार्ज की सांठगांठ से पेड़ों का कटान कराया जा रहा था ।

इस संबंध में वन दरोगा अशोक कुमार का कहना है कि हरे वृक्षों के काटने की सूचना मिली थी मौके पर टीम गई थी जहां नीम जामुन और गूलर के हरे वृक्ष काटे गए हैं पेड़ मालिक ऊधल व लकड़ी माफिया फहीम के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है।।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.