12:37 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

कान्हा ने गोपियों संग चुराया माखन

वजीरगंज (बदायूं):- उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौर अमानुल्लापुर में होली के शुभ अवसर पर बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम किया। इसमें कक्षा 6 की एकता ने कृष्ण भगवान का रोल किया। कक्षा 7 की डौली राधा बनी। अनुष्का, अंशु, रिशू, रिमझिम, तेजवती, साक्षी, गौरी, सलौनी, लक्ष्मी, वबिता, ईशा, सीमा, निधि, राशी, मोनिका, वंशिका, संगम, सना, अंजली, पिंकी, नंदिनी आदि छात्राएं गोपियां बनी। सभी ने कान्हा के साथ मिलकर मटकी फोड़ी, डांडिया खेला और एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, पंकज, हसन, समीर, मोनू , सजल, रिंकू, शिवा, विवेक, रमन, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस