6:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

2027 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

बिल्सी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को नगर के आर्य समाज रोड पर स्थित में पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन की कोठी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और केक काटकर उनकी जयंती मनाने के साथ हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शत–शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक बिट्टन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के प्रखर नेता थे, जिन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी की जयंती कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अवसर है और इसी प्रेरणा के साथ सभी कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य रखें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर अखिलेश यादव, फैजान राइन, शामेअली खान, कवींद्र सक्सेना, मुनेंद्र सिंह, डॉ देवेंद्र यादव, डा डोरीलाल बघेल, देवेंद्र गौतम, चेतन यादव, मुबीन फरीदी, इलियास खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.