2:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हक के लिए एक मई को धरने को जेडी कार्यालय लखनऊ पहुँचे

बिसौली- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव के आवास पर हुई।
बैठक में बोलते हुए देशराज सिंह यादव ने कहा कई बार कहने के बाबजूद में सेवा निवृत्त शिक्षकों की नोशनल वेतन वृद्वि की पत्रावली उप शिक्षा निदेशक कार्यालय बरेली को नहीं भेजी जा रही हैं।
नोशनल वेतन वॄद्वि व 2005 से पहले के विज्ञापन के आधार पर पुरानी पेंशन में आये शिक्षकों कर्मचारीयों को लाभ देने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरने में जेडी कार्यालय पर एक मई को दोपहर दो बजे पहुँचने ने की अपील की गई।
बैठक में जिला मंत्री आलोक पाठक,शैलेन्द्र सिंह,राकेश शर्मा,राजकुमार शर्मा,महावीर प्रसाद,दयाराम सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.