6:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सविंधान के नाम पर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे लोग

सविंधान के नाम पर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे लोग

बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित गेस्ट हाउस में आज बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान के तहत बिल्सी नगर मंडल की एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें भारतीय संविधान को लेकर विस्तार से चर्चा करते जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति-धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चल रही है। बाकी पाट्रियों ने कुछ लोगों को लाभ देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकपि्रयता के कारण अन्य दल बौखला गए है, जो पार्टी को तमाम तरह से बदनाम करने की साजिस करने में लगे हुए है। पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी ने कहा कि भाजपा की असली संविधान की रक्षा करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के अंदर भाईचार कायम कर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। साथ ही पार्टी की नीति भी यह है सबका साथ-सबका विकास। जिसको लेकर पार्टी लगातार देश में काम कर रही है। इससे पहले लोगों ने नए मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी का जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर गगन राठी, आदित्य माहेश्वरी, राहुल शर्मा, अमित मिश्रा, उमेश बाबू, हर्ष सोमानी, निखिल सक्सेना, डा.टिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.