6:25 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सब्जी मंडी से चुराया ई-रिक्शा, सीसीटीवी में हुआ कैद

सब्जी मंडी से चुराया ई-रिक्शा, सीसीटीवी में हुआ कैद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह में स्थित सब्जी मंडी से बीती शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे चोर एक ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाईपास मार्ग पर जाते दिखे चोर। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक के नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी नशरत अली पुत्र मुनब्बर अली ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार को नगर में साप्ताहिक बाजार थी। वह घर के लिए सब्जी खरीदने के लिए अपना ई-रिक्शा लेकर सब्जी मंडी को गया। जहां उसने अपना ई-रिक्शा को खड़ा करके सब्जी खरीदने में लग गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा तो उसे अपना ई रिक्शा गायब मिला। इस पर पुलिस को शिकायत की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ युवक ई रिक्शा चोरी करके बदायूं बाईपास मार्ग की जाते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों से ई-रिक्शा बरामद कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.