6:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विधायक का प्रयास लाया रंग,14 करोड़ का सेतु मंजूर, लोगों को मिली बड़ी राहत

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शहजादनगर से रजलामई
संपर्क मार्ग पर सोत नदी पर बहप्रतीक्षित सेत निर्माण को
आखिरकार मंजरी मिल गई है। करीब 14 करोड 38 लाख
34 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस पूल की स्वीकृति विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से मिली है।
लंबे समय से पुल न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी
दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। बरसात के मौसम में
हालात और भी खराब हो जाते थे. जिससे किसानों और
आमजन का आवागमन लगभग ठप पड जाता था। अब सेतु
निर्माण से दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय
संपर्क मजबूत होगा।
पुल बनने के बाद न केवल यातायात सूगम होगा, बल्कि कृषिकार्यों. व्यापारिक गतिविधियों और रोजमर्रा की जरूरतों के
लिए भी लोगों को बडी राहत मिलेगी। इससे स्थानीय
अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि क्षेत्र की मूलभूत
समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रह
हैं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने प्रदेश के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की
सराहना करते हए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में
आधारभत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे क्षेत्र
को नई दिशा मिल रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.