9:03 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – संविदा बिजली कर्मियों से मारपीट में लिखा मुकदमा

वजीरगंज बदायूं
वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा गांव में बकायेदार का विद्युत कनेक्शन काटने पर संविदा कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट में एक ही परिवार की तीन लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज पर तैनात कर्मचारी 7 जनवरी को एक मुफ्त समाधान योजना के तहत कैंप लगाकर सरचार्ज छूट के साथ बकाया बिल जमा करने गए थे कैंप में बिल जमा न करने वाले बड़े बकायदारों के कुछ अधिकारियों के निर्देश पर कनेक्शन काटे जा रहे थे टीम ने गांव के एक रामकुमार उर्फ रामबाबू पुत्र युधिष्ठिर सिंह से बकाया बिल के 27768 रुपए जमा करने की बात कही बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की भी बात करते ही ग्रामीण आग बबूला हो गया और परिजनों के साथ मिलकर संविदा बिजली कर्मचारियों से मारपीट करने लगे जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संविदा बिजली कर्मचारियों ने मारपीट सरकारी काम में बाधा डालने की थाने में तहरीर दी मैं थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात कर विशाल कुमार पुत्र रामकुमार उर्फ रामबाबू ज्योति पत्नी विशाल कुमार सिंह रामकुमार उर्फ रामबाबू पुत्र युधिष्ठिर सिंह निवासी ग्राम रोटा थाना वजीरगंज के नाम मुकदमा दर्ज किया है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.