9:57 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

म्याऊं। भारतीय जनता पार्टी म्याऊं मंडल की ओर से ब्लॉक परिसर में पार्टी के संस्थापक सदस्य महान विचारक और राष्ट्रनिष्ठ नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल एक विद्वान शिक्षाविद् और कुशल प्रशासक थे बल्कि उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया कार्यक्रम में उपस्थित युवा नेता श्री के.सी. शाक्य ने बैठक के समापन के दौरान कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन नवयुवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं और राष्ट्र सेवा को अपना मूल उद्देश्य बनाएं इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, पंकज पाठक, रामू सिंह मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बूथ प्रभारी उपस्थित रहे बैठक के सफल आयोजन के लिए युवा नेता के.सी. शाक्य ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.