7:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली स्कूल की छत पर चढ़े आवारा सांड को बैहोश कर बामुश्किल नीचे उतारा

बदांयू 11 जनवरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मदन जुड़ी के स्कूल की छत पर किसी तरह चढ़े आवारा सांड को पशुप्रेमी विकेन्द्र शर्मा की टीम ने ट्रायकुलाईजर देकर बैहौश कर बामुश्किल नीचे उतारा। बताते हैं कल एक आवारा गोवंश सांड किसी तरह स्कूल की छत पर चढ़ गया। गांव वालों ने कोतवाली को सूचना दी मगर कोई नहीं पहुंचा तो गांव वालों ने पशुप्रेमी विकेन्द्र शर्मा से सम्पर्क किया तो उन्ही की मोजूदगी में गांव वालों की सहायता से बैहौश कर रस्सियों की सहायता से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.