2:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में रविवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी आकाश पुत्र मनोज की शादी करीब डेढ़ साल पहले हरदोई जिले के थाना पजदेवरा के गांव खदरी निवासी उदयभान सिंह पुत्र रामपाल की पुत्री शिवानी उर्फ राधा के साथ हुई थी। बीते दिन रविवार की शाम शिवानी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसका शव नीचे उतार लिया। गांव के कुछ लोगों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की विस्तार से परिवार के लोगों से जानकारी ली। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इधर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण हैंगिंग आया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.