2:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में आज होगा श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन

बिल्सी। नगर की लाडले खाटू वाले के सेवा समिति के तत्वावधान में द्वितीय भव्य श्याम संकीर्तन नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आज एक फरवरी को आयोजित किया जाएगा। भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार श्याम बाबा का संकीर्तन एक फरवरी शाम छह बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले बाबा का भव्य दरबार को तैयार कर अलौकिंक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही छप्पन भोग, इत्र वर्षा, फूलों की होली, अखंड ज्योति आयोजित की जाएगी। संकीर्तन में बाहर के भजन गायक साक्षी गौरी, हरीवंशी अमन मिश्री श्री धाम वृंदावन आ रहे है। जो बाबा के भजनों को सुनाएगें। इसके अलावा यहां शुभम माहेश्वरी गुरुजी एवं रामनिवास शर्मा निज पुजारी, श्याम मन्दिर जजपुरा द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएगें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.