9:01 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस को दी सूचना

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक में दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखी नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मोहल्ला संख्या एक निवासी चरन सिंह पुत्र होरीलाल ने बताया दिन के करीब तीन बचे वह सामान खरीदने के लिए बाजार गया। साथ ही उसकी पत्नी पड़ोस में घर का ताला लगाकर गई थी। इसी दौरान चोरों ने गेट का ताला तोड़ घर में घुस गए और घर में रखी तीन जोड़ी चांदी की जेवरी, सोने के तीन लोकेट और पांच हजार रुपए की नकदी और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। इसके बाद पीडित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.