9:01 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में चलाया गया ईट राइट स्कूल अभियान

|
बिल्सी:- आज दिनांक- 08-04-2025 में नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल ईट राइट स्कूल अभियान चलाया गया | इस अभियान में लखनऊ से आये क्वांटम ईट मैनेजमेन्ट के नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार, खाद्य आयुक्त बदायूँ श्री सी.एल.यादव जी मौजूद रहे |
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वस्थ आहार के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उन्हें स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना विद्यालय में स्वस्थ आहार के विकल्प प्रदान किया जाना |
बाबा इन्टरनेशनल स्कूल एक आवासीय विद्यालय होने के कारण विद्यालय कैंटीन/मेस का अवलोकन भी किया गया | विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी एवं अमन गुप्ता को हेल्थ एवं वैलनेस एम्बेसडर बनाया गया | तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, सुरक्षित भोजन, स्वस्थ जीवन और हाइजीन से जुड़े जागरूकता का सन्देश दिया |
इस मौके पर विद्यालय प्रशासक गजेन्द्र सिंह, अमित माहेश्वरी तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.