6:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बच्चों का करा रहे प्रवेश तो पहले स्कूल की मान्यता के बारे में कर लें जानकारी

बदांयू 4 अप्रैल ।
एक अप्रैल से जिले के विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है। निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामारी होगी। यदि आप अपने बच्चों का किसी स्कूल में दाखिला कराने की सोच रहे हैं तो प्रवेश दिलाने से पहले स्कूल की मान्यता जरूर जांच लें। जनपद में कई स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं।
मार्च की शुरुआत में ही स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हर स्कूल संचालक ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। सेवानिवृत शिक्षक बदन सिंह ने बताया कि कई स्कूलों की ओर से तरह-तरह के प्रलोभन देकर अहम जानकारियां छिपा रहे हैं। कई स्कूलों की तो किसी बोर्ड से संबद्धता ही नहीं है, लेकिन उनके गेट पर प्रचार में वह इस तरह से नाम लिखते हैं कि अभिभावक धोखा खा जाते हैं। स्कूल संचालकों की ओर से अभिभावकों को प्रवेश शुल्क में छूट सहित कई लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं।

शहर से देहात तक जनपद में 100 से ज्यादा स्कूल बिना मान्यता के संचालित है। इसलिए दाखिला कराने से पूर्व सभी अभिभावक एक बार उसके बारे में पता जरूर कर लें। जिससे बाद में कोई परेशानी न हो सके।—————————
प्रवेश के समय अभिभावकों को स्कूलों से मान्यता के कागजात देखने का अधिकार है। पहली से आठवीं तक कक्षा में प्रवेश दिला रहे हैं तो आरटीई पोर्टल पर जाकर स्कूलों की जानकारी कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित किसी भी अभिभावक या बच्चे को कोई समस्या है तो वह डीआईओएस अथवा बीएसए कार्यालय में संपर्क कर सकता है। —————————————-

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.