9:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नेहरू इंदिरा मनमोहन के समय पाकिस्तान की कोई औकात नहीं थी – चौधरी वफाती मिया

बदायूं 8 अप्रैल कांग्रेस के पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मिया ने अमेरिका ईरान युद्ध विराम मध्यस्थ में पाकिस्तान की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये

उन्होंने कहा कि आज
दो कौड़ी का भीखमगा देश पाकिस्तान सुपर पावर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवा रहा है
दोनों देशों के आपसी समझौते करवा रहा है
हमें तो भरोसा ही नहीं होता कि भारत इतना कमजोर देश हो चुका है देश को इस कदर खोखला कर दिया है, कि आज दुनिया में भारत की जगह पाकिस्तान का डंका बजने लगा है।
नेहरू-इंदिरा-मनमोहन के समय में भारत के मुकाबले जिस पाकिस्तान की कोई औकात नहीं थी, आज मोदी की नाकामी के कारण वही पाकिस्तान डिप्लोमेसी और विदेश नीति के लेबल पर भारत को पीछे कर दिया।
जो अमेरिका हर रोज नए-नए बहाने से भारत को धमकाता है, जो अमेरिका भारत पर मनमाना टैरिफ थोंपता है, जो अमेरिका मोदी का करियर तबाहर करने की धमकी देता है, वो अमेरिका आज पाकिस्तान का धन्यवाद कर रहा है,
ट्रंप नवाज शरीफ और असीम मुनीर की तारीफ कर रहा है। यही नहीं अमेरिका के साथ-साथ ईरान भी कह रहा है कि अगर पाकिस्तान मध्यस्थता न करता तो ये युद्ध रूक नहीं पाता।
यानी इंटरनेशनल लेबल पर पाकिस्तान का कद इतना बड़ा हो गया कि दुनिया के दोनों सुपरपावर पाकिस्तान की बात मानने पर मजबूर हो गए
एक हमारे प्रधानमंत्री है, जो भारत को विश्वगुरू बनाने का सपना दिखाते है, प्रधानमंत्री को आज न अमेरिका पूछ रहा, न ईरान पूछ रहा है।
इससे यह प्रतीत होता है कि मौजूदा भाजपा सरकार में हमारे देश की साख दिन-ब-दिन गिरती जा रही है
विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.