6:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- दबंग ने पिता-पुत्री को पीटा

थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में एक परिवार में पिता और पुत्री को लाठी डंडों से एक दबंग ने जमकर पीटा जिसमें दोनों पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम सीतापुर निवासी सत्य प्रकाश और उनकी बेटी शांति घर पर थे,उनकी पत्नी रजनी कही गयी हुई थी। तभी एक व्यक्ति शराब के नशे में गालियां देने लगा, जब सत्य प्रकाश ने इसका विरोध किया तो उसे व्यक्ति ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पिता की चीख पुकार सुनकर बेटी शांति घर से बाहर आई तो दबंग व्यक्ति ने उसके साथ भी मारपीट की। जिससे दोनों पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
——–अतुल वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.