6:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने अधिकारियों के साथ किया शहर में रूट मार्च

बदायूँ : । जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत लावेला चौक से 6 सड़का से खड़सारी मोहल्ला होते हुए सर्राफा बाजार से शास्त्री चौक से मढ़ई चौक से कोतवाली तक पैदल रूट मार्च किया। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों या सामाजिक सौहार्द को दूषित करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दें, ताकि समय से उसका निस्तारण कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया की निगरानी करने तथा सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में रूट मार्च करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह गणमान्य लोगों व प्रबुदजनों के संपर्क में रहे। कहा कि शहर के सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.