5:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

कादरचौक पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बदायूं। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरचौक थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में अवैध शस्त्रों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को थाना कादरचौक पुलिस ने श्रीनिवास पुत्र अशोक, निवासी ग्राम मुगर्रा जरासी, थाना कादरचौक, बदायूं को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद करने का दावा किया है। मामले में थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 291/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अनन्त आमोरिया, थाना कादरचौक बदायूं मय पुलिस टीम

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.