2:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रामनवमी शोभायात्रा 6 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी

उझानी बदायूं 31 मार्च। श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला कमेटी (रजि )के तत्वावधान में भगवान् श्री राम के जन्मोत्सव पर रामनवमी शोभायात्रा 6 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी। गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतनकुमार जिंदल व रामनवमीं शोभायात्रा के संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू ने बताया कि 6 अप्रैल को श्री रामनवमी शोभायात्रा दोपहर तीन बजे से बाहर से आऐ कलाकारों की मनमोहक झांकियां संग धूमधाम से निकाली जाएगी। रामनवमी शोभायात्रा के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल रहेंगे। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला खेड़ापति से निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों पर होती हुई वहीं विसर्जित होगी। शोभायात्रा में समाज सेवी अरूण अग्रवाल,भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी को भी जिम्मेदारी सोंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.