6:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर म्याऊं में आयोजित हुआ योगाभ्यास

म्याऊं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर म्याऊं ब्लॉक परिसर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत ने अपनी मण्डल टीम के साथ सुबह सात बजे योगाभ्यास किया। इस दौरान, मण्डल अध्यक्ष ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि योग केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि इसे हमारे जीवन का हिस्सा बनाकर प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राजपूत मण्डल महामंत्री पंकज पाठक और अन्य मण्डल टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे इसके अलावा, म्याऊं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर समस्त डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भी पूरी निष्ठा के साथ योगाभ्यास किया शिवाजी शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज म्याऊं में भी अध्यापकों और छात्र/छात्राओं ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। कॉलेज के प्रबंधक राजेश्वर पाठक ने सभी छात्र/छात्राओं को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.