2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

बिछड़ों को अपनों से मिलाने ककोड़ा मेले पहुंची स्काउट टीम, 10 विद्यालयों के स्काउट संभालेंगे जिम्मेदारी

महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट दल को किया रवाना

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में खोए हुए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए स्काउट दल पहुंच गया है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बिछड़े लोगों को अपनों तक पहुंचाने में स्काउट की टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र से हरी झंडी दिखाकर स्काउट दल को मेला ककोड़ा के लिए रवाना किया। जिला संगठन आयुक्त मोहम्मद असरार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा और स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य के नेतृत्व में स्काउट मेले में पहुंचे हैं। इस बार जनपद के 10 विद्यालयों के स्काउट खोया-पाया केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे। वे मेले में बिछड़े बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।स्काउट दल सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ मेले में श्रद्धालुओं की मदद करेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.