2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

30 तक जमा करें हज की दूसरी किश्त

30 तक जमा करें हज की दूसरी किश्त
बदायँू: 21 नवम्बर। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जानकारी दी गई है कि हज-2027 के लिए चयनित सभी हज यात्री दूसरी किस्त के रूप में प्रति यात्री रुपए 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) की राशि अनिवार्य रूप से 30 नवंबर 2026 तक जमा करा दें। चयनित हज यात्री निर्धारित राशि दो माध्यमों में से किसी एक द्वारा जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन माध्यम- हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप पर उपलब्ध ई-पेमेंट सुविधा के जरिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा जमा की जा सकती है।
ऑफलाइन बैंक माध्यम भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.