2:16 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

वोट चोरी रोक कर करेंगे लोकतंत्र की रक्षा – अजीत यादव

वोट चोरी रोकने को कांग्रेस ने शुरू किया वोटर लिस्ट का सत्यापन , वोट रक्षकों की तैनाती शुरू की
# वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने
दातागंज विधानसभा के ग्राम ब्रह्मपुर में लगाई ग्राम चौपाल
# एक दर्जन वोट रक्षकों को दिया वोट की रक्षा का जिम्मा
# वोट चोरी रोक कर करेंगे लोकतंत्र की रक्षा – अजीत यादव
————————————————————————-
बदायूँ। 21 नवंबर। वोट चोरी रोकने को कांग्रेस ने वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू कर दिया है । कांग्रेस हर बूथ पर वोट रक्षकों की तैनाती कर रही है। शनिवार को दातागंज विधानसभा के ग्राम ब्रह्मपुर में कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत ग्राम चौपाल लगाई। ग्राम चौपाल में एक दर्जन वोट रक्षकों की नियुक्ति की गई जिन्हें वोटों की रक्षा का जिम्मा सौंपा गया। एक हफ्ते में सभी वोटों का सत्यापन करने और काटे गए वैध वोटों को फिर से बनवाने , 18 साल से अधिक की उम्र के सभी युवक युवतियों के वोट बनवाने को फार्म 6 भरवाने की जिम्मेदारी दी गई।
ग्राम चौपाल में मुख्य वक्ता के बतौर बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी रोक कर लोकतंत्र की रक्षा करेगी। जिन मतदाताओं के वोट भाजपा के दबाव में काट दिए गए हैं उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने को कार्यवाही की जाएगी। जो भी अवैध वोट भाजपाइयों ने अधिकारियों पर दबाव डाल कर बनवा दिए हैं सत्यापन में पता चलने पर उन सभी अवैध वोटों को वोटर लिस्ट से हटाने को कार्यवाही की जाएगी। सभी युवक युवतियों के वोट बनवाये जायेंगे।
अजीत यादव ने कहा कि वोट चोरों की भाजपा सरकार को 2027 के चुनाव में सत्ता से हटाकर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने को कांग्रेसी जनमत तैयार करेंगे।
उन्होंने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को तेज किया जाएगा। हर बूथ पर वोट रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वोट रक्षक अपने बूथ पर वोटर लिस्ट में धांधली को रोकने का काम करेंगे। वोटर लिस्ट का सत्यापन करेंगे। गांव गांव में वोटर लिस्ट के सत्यापन को ग्राम चौपालें लगाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि 2027 में उनका मिशन बदायूँ जनपद से कांग्रेस के प्रतिनिधि को विधानसभा पहुंचाने का है। जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा को परास्त कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जितने के लिए कांग्रेसी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
ग्राम चौपाल में कांग्रेस के दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, जिला महासचिव सत्यम यादव, जिला सचिव गिरीश चंद्र एडवोकेट, जितेंद्र राठौर एडवोकेट, ओमप्रकाश , मुनेंद्र यादव, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.