लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 38 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए बिजनौर, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी बदल दिए हैं।
इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण, मेरठ विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद नगर निगम और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग में भी फेरबदल करते हुए बरेली और मुरादाबाद परिक्षेत्र के DIG बदले गए हैं। वहीं, पांच जिलों में तैनात 162 पुलिस निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com