5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

बाल दिवस पर श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में दिखी बच्चों की प्रतिभा, आकर्षक स्टॉलों ने मोहा मन

रियोनाई। श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई में शनिवार को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर बच्चों की उमंग, उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच, कार्यकुशलता एवं उद्यमशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा केजी की नन्हीं छात्रा अनवी सक्सेना रही, जिन्होंने फीता काटकर स्टॉलों का विधिवत शुभारंभ किया। नन्हीं छात्रा के हाथों शुभारंभ होने पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी स्टॉलों पर छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है, जिसे उचित मार्गदर्शन एवं अवसर देकर निखारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि बाल दिवस बच्चों के सपनों, खुशियों और उनके सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

वहीं एमडी आशीष सक्सेना ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ एक योग्य, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, , उपप्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा प्रशासक जे.पी. सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर
प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, उपप्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा,प्रशासक जे.पी. सिंह, सीनियर एचओडी दिनेश माथुर, मानवेंद्र सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, कमलेश, अनम सैफी, नेहा चौहान, पूजा पाल, अंशिका, सदब, अर्चना, उमेश वार्ष्णेय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.