11:09 am Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी से की वार्ता,

आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सुधीर कुमार जी से मिला एवं निम्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की –
*1. बोनस भुगतान के संबंध में :-*
वित्तीय वर्ष 2026-27 का बोनस शासन द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। अतः संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बोनस की धनराशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराया जाए।
2.शिक्षकों के 58-60, 60-63 प्रतिशत महगाई भत्ता के भुगतान के संदर्भ में वार्ता कर शीघ्र ही भुगतान करने हेतु अनुरोध किया।
3. *लंबित देयकों के भुगतान के संबंध में* :-
जनपद में शिक्षकों के लगभग 700 विभिन्न प्रकार के डीए डिफरेंस, अप्राप्त बोनस और चयन वेतनमान से संबंधित एरियर्स / लम्बित देयक भुगतान हेतु अवशेष हैं। अतः समस्त लंबित देयकों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भुगतान कराया जाए।
4. *चयन वेतनमान के भुगतान के संबंध में* :-
स्वीकृत चयन वेतनमान के प्रकरणों में शीघ्र लेखा निर्धारण कराते हुए चयन वेतनमान का लाभ माह नवंबर 2026 के वेतन के साथ आहरित एवं भुगतान कराया जाए।
आदरणीय वित्त लेखाधिकारी महोदय ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता करते हुए अवगत कराया कि-
1,2- बोनस 2025- 2026 में अभी तक केवल जगत ब्लॉक के ही बोनस के बिल उपलब्ध कराये गए है शेष कोई भी बिल उपलब्ध नहीं कराए गयी इस सम्बन्ध में आपने तुरन्त ही एक पत्र सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्गत करते हुए तत्काल बोनस बिल एवं 58-60, 60-63 प्रतिशत महगाई भत्ता के बिल उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।
3-लंबित देयकों के विषय में अवगत कराया कि अभी पिछले जो एरियर भुगतान हुए है उनको ऑनलाइन करते हुए शेष देयकों को यथा शीघ्र प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

4-चयन वेतनमान के लेखा निर्धारण पर अपने वताया की जो प्रपत्र लेखा कार्यालय से अपेक्षित हैं उन्हें तत्काल भर कर आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय से अग्रसारित कराते हुए तत्काल लेखा कार्यालय में उपलब्ध करा दें जिससे इस माह लेखा निर्धारण करते हुए भुगतान किया जा सके।

आदरणीय वित्त एवं लेखाधिकारी महोदय का हार्दिक आभार कि आपने संगठन की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं आपका हार्दिक आभार ज्ञापित करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.