7:33 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

संविधान के मूल्यों से ही सशक्त होगा विकसित भारत: मोहित शर्मा

बदायूं। मेरा युवा भारत, बदायूं की ओर से संविधान दिवस पर पुरुषोत्तम लाल शर्मा पीजी कॉलेज, जरीफनगर में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त यूथ आइकॉन मोहित शर्मा ने युवाओं को संविधान के मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी।

मोहित शर्मा ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता का आधार है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व और मेरा युवा भारत संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दहगवां ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता एवं सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भुवनेश कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीके राठौर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अंत में युवाओं को नशामुक्त भारत एवं संविधान के मूल्यों के सम्मान की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.