बदायूं में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार
जरीफनगर पुलिस ने छह और कादरचौक पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, न्यायालय के समक्ष किया पेश
बदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को थाना जरीफनगर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें इंद्रपाल और हरेन्द्र निवासी भीमपुर दोस्तपुर, मुनेन्द्र और राजवीर निवासी भोगाजीत नगला, रामवीर निवासी रसूलपुर तथा नईम निवासी सुखटिया, थाना बिल्सी शामिल हैं।
वहीं, थाना कादरचौक पुलिस ने दो लोगों अमन निवासी कोआ डांडा कासिमपुर, थाना कुंवरगांव और अजय शर्मा निवासी बरातेगदार, थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com