7:32 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर दोनों लेनों के बीच गिरी यात्रियों से भरी बस

हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस रेलिंग तोड़कर दोनों लेनों के बीच जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 140 यात्री सवार थे और बस पानीपत से बिहार जा रही थी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई।
घटना पाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.