7:31 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS
Sc

यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में मंथन तेज, कांग्रेस को 26 सीटें देने की तैयारी!

**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच बातचीत तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सपा शुरुआती दौर में कांग्रेस को 26 सीटें ऑफर करने की तैयारी कर रही है।

वहीं, सपा कांग्रेस के साथ करीब 130 सीटों पर जीत की संभावनाओं और संभावित प्रत्याशियों के चुनावी समीकरणों पर भी चर्चा करेगी। दोनों दलों के बीच होने वाले इस मंथन को आगामी चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच क्या सहमति बनती है और कांग्रेस सपा के प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.